चण्डीगढ़, 14.09.26- : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को प्रवीण शर्मा टीटू एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता शर्मा के सेक्टर-37 स्थित हाउस नंबर 2428 में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान गणेश जी का भव्य आगमन हुआ। बप्पा के आगमन पर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने ढोल की ताल पर जमकर नृत्य किया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गणपति का स्वागत किया। घर पहुंचने के बाद भगवान गणेश जी की प्रतिमा को स्वच्छ एवं पवित्र स्थान पर विराजमान कराया गया। इसके बाद पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-37 निवासी प्रवीण शर्मा टीटू एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता शर्मा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि भगवान गणेश जी की प्रतिमा को सात दिनों तक घर में विराजमान रखा जाएगा और प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। सात दिन पूरे होने के बाद बप्पा का पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन किया जाएगा।