चम्बा (बनीखेत), 8 सितम्बर-विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज खिरडीधार में आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख हिस्सा हैं। इन्हें संजोए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में युवाओं का नशे की ओर बढ़ता रुझान चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाज के सभी वर्गों से युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खिरडीधार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को 5 लाख की अतिरिक्त धन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को 51 हजार की धन राशि देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल, राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, डीएफओ डॉ. कुलदीप जमवाल, बीडीओ अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर सहित जिला परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, अंकुश जर्याल, छिंज मेला समिति अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, प्रधान बगढार रीता देवी, उपप्रधान वीर सिंह गुलेरिया, समिति सदस्य राकेश ठाकुर, ओमकार सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।