NEWS RECEIVED FROM INLD PARTY H.QS.AT CHANDIGARH
September 04, 2026 03:10 PM
विधानसभा में राजकोषीय प्रबंधन पर रखी गई कैग की रिपोर्ट ने बीजेपी सरकार में किए गए हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार को जनता के सामने ला दिया हैबीजेपी सरकार महाभ्रष्ट है, इस पर कैग ने भी मुहर लगा दी है: चौधरी अभय सिंह चौटालाजनता के ऊपर टैक्स लादा जा रहा है और उसी पैसे को भ्रष्टाचार और घोटाले करके बीजेपी के लोग अपनी जेबें भर रहे हैंचंडीगढ़, 4 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा में राजकोषीय प्रबंधन पर रखी गई कैग की रिपोर्ट ने बीजेपी सरकार में किए गए हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार को जनता के सामने ला दिया है। बीजेपी सरकार महाभ्रष्ट है इस पर कैग ने मुहर लगा दी है। सेल टैक्स, स्टांप ड्यूटी और परिवहन से संबंधित 143 यूनिटस में करीबन 1000 करोड़ रुपए के ये घोटाले किए गए हैं। 266 कृषि भूमि पंजीकरण में 34 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया और रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्लाटों की गलत तरीके से रजिस्ट्री की गई। कैग की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि आरटीए पंचकुला में नियंत्रक अधिकारी द्वारा साढे 5 करोड़ रुपए के सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया। कैग की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित सरकारी विभागों ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि 5760 से ज्यादा मामलों में कुल वसूली से लगभग 815 करोड़ रुपए वसूल नहीं किए गए हैं। इनपुट टैक्स क्रेडिट में 30 करदाताओं के 18 मामलों में संबंधित विभाग में करीबन 38 करोड़ रुपए और जीएसटी के तहत कॉन्ट्रैक्ट, निर्माण सेवाओं में गलत तरीके से छूट देकर लगभग 390 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया है। 59 मामलों में लगभग 31 करोड़ रुपए स्टांप शुल्क का चूना लगाया गया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कोई भी सरकारी विभाग ऐसा नहीं बचा है जिसमें जम कर भ्रष्टाचार न हो रहा हो। जनता के ऊपर टैक्स लादा जा रहा है और उसी पैसे को भ्रष्टाचार और घोटाले करके बीजेपी के लोग अपनी जेबें भर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार पूरी तरह से बीजेपी सरकार के संरक्षण में हो रहा है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook