चण्डीगढ़, 20.08.26- : ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26 द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में ग्रेन मार्केट के 100 से अधिक व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर व्यापारियों ने हमारा बाजार-हमारी पहचान, हमारा व्यापार-देश की शान के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को एकजुट करना तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
एसोसिएशन के महासचिव राहुल गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहित सूद, चेयरमैन राज कुमार बंसल, जनरल सेक्रेटरी राहुल गोयल एवं जनरल सेक्रेटरी आशीष पाहवा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं बाजार के सदस्य उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता ग्रेन मार्केट की एकता और व्यापारी समुदाय की देशभक्ति का प्रतीक है।