रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला ऐपल आइफोन
ऊना, 20 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल ड्रॉ में पहले इनाम में टिकट नंबर धारक 37034 को ऐपल आइफोन निकला है। बता दें, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने रेडक्रॉस के पहले पांच ड्रॉ निकाले थे, शेष ड्रॉ उपायुक्त जतिन लाल ने आज(गुरुवार) को उपायुक्त कार्यालय में निकाले।
रेफरल ड्रॉ में कुल 10 पुरस्कारों के लिए 101 टिकट नंबर निकाले गए हैं। रेफरल ड्रॉ में पहले विजेता टिकट नम्बर 37034 को ऐपल आइफोन या एक लाख रूपये निकला है, जबकि दूसरे पुरस्कार में टिकट नंबर 03168 को 70 हजार रुपये या इलेक्ट्रिक स्कूटर निकला है। इसके अलावा तीसरे पुरस्कार में टिकट नंबर 49495 को लैपटॉप या 50 हज़ार रुपये निकले हैं। चौथे पुरस्कार के लिए दो लक्की विजेता टिकट नंबर धारकों 39189 और 40816 को सैमसंग मोबाइल या 25-25 हज़ार रुपये निकले हैं। 5वें पुरस्कार के लिए तीन लक्की विजेता टिकट नंबर 14888, 45255 व 05704 को टेबलेट या 20-20 हज़ार रुपये की राशि निकली है। वहीं छठें नंबर पर 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 15835, 07561,18340, 19146, 15625, 17257, 16109, 28968, 03409 व 48324 को मिक्सर ग्राइंडर या 2500 रुपये निकले हैं। 7वें नंबर पर 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 05209, 00750, 17710, 18942, 16339, 32649, 16351, 38398, 26327 व 03201 को प्रेशर कुकर व 2000 रुपये निकले हैं। 8वें नंबर पर भी 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 04069, 38029, 35000, 13214, 15667, 35099, 20768, 45737, 08288 व 49422 को सीलिंग फैन या 2000 रुपये निकले हैं। 9वें स्थान पर 13 लक्की विजेता टिकट नंबर 14272, 15826, 11066, 05800, 31739, 05198, 46691, 20722, 07687, 44304, 06095, 20686 व 03392 को प्रेस या 800 रुपये निकले हैं। अंतिम और 10वें नंबर पर 50 लक्की विजेताओं टिकट नंबर 15828, 17523, 26326, 36271, 29813, 40601, 41513, 36130, 28138, 41235, 26330, 41856, 45237, 34799, 22097, 07697, 34709, 36717, 15778, 36591, 08676, 40789, 20062, 18232, 38402, 11071, 33712, 41332, 18862, 13734, 17787, 13277, 13134, 39941, 13271, 46699, 36257, 05237, 07518, 46874, 33733, 31772, 03389, 03447, 34743, 02692, 39950, 17196, 33713 व 36325 को दीवार की घड़ी व 500 रुपये निकले हैं।
उपायुक्त ने बताया कि रेफरल ड्रॉ में जिन व्यक्तियों के टिकट नंबर निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कार्यालय के कमरा नंबर 406 में अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।

========================================

सरकारी कर्मचारियों के लिए डाक जीवन बीमा में ओडीई के रूप में जुड़ने का अवसर

पीएलआई/आरपीएलआई के लिए अन्य विभागीय कर्मचारी के रूप में कार्य कर सकेंगे पात्र कर्मचारी


ऊना, 20 अगस्त। डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की पहुंच को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई श्रेणी ‘अन्य विभागीय कर्मचारी (अदर डिपार्टमेंटल ऐम्प्लॉय
-ओडीई )’ के रूप में शुरू की गई है। इस पहल के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार के पात्र कर्मचारी कार्यालय समय के बाद स्वैच्छिक आधार पर पीएलआई/आरपीएलआई व्यवसाय के लिए कार्य कर सकेंगे तथा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।

डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक बलबीर चंद ने जानकारी दी कि डाक जीवन बीमा योजना 1 फरवरी, 1884 से संचालित हो रही है और देश की विश्वसनीय सरकारी बीमा योजनाओं में शामिल है। नई व्यवस्था के तहत केंद्र अथवा राज्य सरकार में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को पीएलआई/आरपीएलआई के लिए बिक्री बल के रूप में जोड़ा जाएगा।

ओडीई के लिए पात्रता एवं शर्तें
उन्होंने बताया कि केंद्र या राज्य सरकार का कोई भी कार्यरत कर्मचारी, जो पे मैट्रिक्स में पे लेवल-8 तक के पद पर कार्यरत है, ओडीई के रूप में पात्र होगा। इच्छुक कर्मचारी को अपने मूल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। ओडीई के रूप में कार्य पूर्णतः स्वैच्छिक एवं कार्यालय समय के बाद किया जाएगा। पात्र ओडीई को पीएलआई/आरपीएलआई व्यवसाय के लिए निर्धारित दरों के अनुसार नए व्यवसाय की खरीद तथा नवीनीकरण पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पीएलआई/आरपीएलआई से संबंधित प्रस्ताव संबंधित डाक मंडल के विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।

बलबीर चंद ने बताया कि ओडीई के रूप में कार्य करने के इच्छुक पात्र सरकारी कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन संबंधित कार्यालय के माध्यम से 31 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

============================================

राज्य एससी आयोग अध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से अखिल अग्रनिहोत्री ने की शिष्टाचार भेंट

ऊना, 20 अगस्त. हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रनिहोत्री ने गुरुवार को आयोग कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने अखिल अग्रनिहोत्री को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल भी उपस्थित रहे।

====================================================

राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष से श्मशान घाटों के निर्माण की मांग को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना, 20 अगस्त. ऊना जिले के गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों में श्मशान घाटों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कबीर पंथी कल्याण बोर्ड के सदस्य देव राज शांडिल तथा कबीर पंथी समाज सुधार सभा ऊना के प्रधान सुरेश कुमार के नेतृत्व में कबीर पंथी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर संबंधित सात पंचायतों में श्मशान घाटों के लिए पांच-पांच लाख रुपये उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल भी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की कई पंचायतों में कबीर पंथी बस्तियों एवं अन्य परिवारों के लिए श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता है। कई जगह उचित रास्ते नहीं होने से भी परेशानी होती है। स्थानीय लोग श्मशान घाटों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को तैयार हैं, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण नहीं हो पा रहा है। कुछ स्थानों पर मौजूदा श्मशान घाटों की मरम्मत की भी आवश्यकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने लोहारा अपर, मंदोली, अंब टिल्ला, सारड़ा, सूरी, चौआर और पोलियां प्रोहितां पंचायतों में श्मशान घाटों के निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये प्रति पंचायत उपलब्ध करवाने की मांग की।
आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ा विषय मानवीय संवेदनाओं से संबंधित है। उन्होंने कहा कि मामले को संबंधित स्तर पर उठाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।
=====================================================
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लोअर बसाल में टीकाकरण सत्र आयोजित

ऊना, 20 अगस्त. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 31 अगस्त, 2026 तक एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजकीय उच्च विद्यालय, लोअर बसाल में पात्र बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा कालिया ने बताया कि जिले में ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को टीकाकरण का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि लोअर बसाल स्कूल में आयोजित टीकाकरण सत्र के लिए 10 पात्र बालिकाओं की पहचान की गई थी, जिनमें से 8 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक, शिक्षकगण एवं बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

--