बिलासपुर, 25 जुलाई: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 26 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ करेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय घुमारवीं में सीर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा इसके उपरांत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।