ऊना जिला के 17 जिला परिषद वार्डों के नतीजे
ऊना, 1 जून। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को देर रात तक चली मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए।
उपमंडल अंब के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर - 1 से पवनजीत सिंह ने 3,475 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 9,225 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 5,750 मत पड़े। कुठेड़ा खैरला - 2 से अरूण लता ने 4,300 वोटों की भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 11,778 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हरजिन्द्र कौर को 7,478 मत मिले। ठठल-3 से सरबन सिंह 5,479 भारी मतों से विजयी रहे। उन्हें 12,670 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन सिंह को 7,191 मत मिले।
वहीं, उपमंडल बंगाणा के जिला परिषद वार्ड सोहारी - 4 से योगराज ने 1,547 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 7,793 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 6,246 मत पड़े। लठियाणी - 5 से अनीता देवी 1,941 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 8,092 और उनकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीमा कुमारी को 6,151 मत मिले। धनेत - 6 से चंचल वाला 398 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 6,588 और उनकी प्रतिद्वंद्वी वीना देवी को 6,190 मत पड़े।
इसी तरह उपमंडल ऊना के तहत जिला परिषद वार्ड टक्का - 7 से सुमित कुमार शर्मा 956 मतों से विजयी रहे। उन्हें 5,431 और उनके प्रतिद्वंद्वी शोभित गौतम को 4,475 मत पडे़। चताड़ा - 8 से अनु ठाकुर ने 3,495 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 8,164 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीक्षा सैनी को 4,669 वोट मिले। देहलां अप्पर - 9 से अविनाश कुमार 1,633 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 5,797 और उनके प्रतिद्वंद्वी राम बहादुर पौंजला को 4,164 मत पड़े। रायपुर सहोड़ां - 10 से बिन्दु शर्मा 1,567 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 10,110 और उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका शर्मा को 8,543 मत पड़े।
उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड बाथू-11 से ज्योती वाला ने 693 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 7,475 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी संयोगिता रानी को 6,782 मत मिले। दुलैहड़ - 12 से सुलिंदरपाल कौर ने 814 मतों से विजयी दर्ज की। उन्हें 9,328 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हेमलता को 8,514 मत पड़े। हरोली - 13 से केवल सिंह 821 वोटों से विजयी हुए। उन्हें 6,009 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,188 वोट मिले। पंजावर - 14 से इंदु वाला 2500 वोटों से विजयी रहीं। उन्हें 10,891 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनु वाला 8,391 मत मिले।
इसके अलावा उपमंडल गगरेट के तहत जिला परिषद वार्ड अम्बोटा - 15 से पवन कुमार 448 मतों से विजयी रहें। उन्हें 7,114 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुरिन्द्र सिंह कंवर को 6,666 वोट पड़े, चलेट - 16 से आरती देवी 3,816 वोटों से जीती। उन्हें 8,825 तथा 5,009 मत मिले। भंजाल लोअर - 17 से गुरमुख सिंह 2,722 मतों से विजयी रहे। उन्हें 10,714 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी 7,992 मत पड़े।
========================================
ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजी गगरेट के लिए साक्षात्कार 4 व 5 को
ऊना, 1 जून। ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट - 1 और 4 राम नगर(गगरेट) के लिए पुरुष वर्ग में 50 पदों के लिए अप्रेंटिसेज की आवश्यकता है। साक्षात्कार 4 जून को सुबह 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 5 जून को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आइटीआई एवं डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, 12वीं पास के लिए 12,750 रूपये, आइटीआई पास के लिए 13,250 रुपये तथा डिप्लोमा धारक के लिए 14,250 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बायोडाटा व मूल प्रमाणों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98166-47956 और 98057-70044 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
-=============================================
सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 80 पदों के लिए साक्षात्कार 5 व 6 जून को
ऊना, 1 जून। सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जून को सुबह 10.30 बजे रोजगार कार्यालय ऊना तथा 6 जून को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 24 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
============================================
ऊना जिला के सभी पंचायत समिति वार्डों के नतीजे घोषित
ऊना, 1 जून। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत ऊना जिला के सभी 109 पंचायत समिति वार्डो के नतीजे घोषित कर दिए गए है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। रविवार देर सायं तक ब्लॉक हरोली के 24, बंगाणा के 19, गगरेट के 20, ऊना के 24 तथा अंब के 22 वार्डों की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी 109 पंचायत समिति वार्डों के नतीजे घोषित किए गए।
हरोली ब्लॉक के 24 पंचायत समिति वार्डों के अंतर्गत वार्ड 1 लोअर पंजावर से मुक्ता देवी, पंजावर - 2 से मनीष, खड्ड - 3 से राकेश कुमार, पंडोगा - 4 से नेहा देवी, ईसपुर - 5 से सुदेश कुमारी, भदसाली - 6 से रमेश चंद, सलोह - 7 से मधू वाला, घालूवाल - 8 से तृप्ता देवी, बढ़ेड़ा - 9 से रमा रानी, धर्मपुर - 10 से नरदेव सिंह, बालीवाल - 11 से लखविंद्र सिंह, हरोली - 12 से गोल्डी, पालकवाह - 13 से शालू ठाकुर, ललड़ी - 14 से रेखा कुमारी, नंगल खुर्द - 15 से किरण देवी, बाथू - 16 से स्नेह लता, बाथड़ी - 17 से सोनिया, बीटन - 18 से सुनील दत्त, गोंदपुर जयचंद - 19 से सुनीता देवी, गोंदपुर बुल्लां - 20 से रेनु वाला, दुलैहड़ - 21 से अमनदीप, कुंगड़त -22 से वंदना देवी, पोलियां बीत - 23 से नीलम देवी और पुबोवाल - 24 से सतनाम सिंह विजयी रहे।
बंगाणा ब्लॉक के 19 पंचायत समिति वर्डों के अंतर्गत टकोली - 1 से विकास, सहोरी - 2 से अंजू देवी, चौकी खास - 3 से सुमन देवी, जोल - 4 से विवेक कुमार, बौल - 5 ममता देवी, बल्ह - 6 से जगदीश राम, टांडा - 7 से चनदीप चन्न, थहड़ा - 8 से किशोर सिंह, रायपुर - 9 से सुषमा देवी, धनेत - 10 से ललिता कुमारी, खरयालता - 11 से मोहित कुमार, अरलू खास - 12 से रीता देवी, पिपलू - 13 से सीता देवी, चमियाड़ी - 14 से नीलम रानी, हटली केसरू - 15 से शेर सिंह, धतोल - 16 से संजीव कुमार, धुंदला - 17 से स्वर्ण कुमारी, लठियाणी - 18 से प्रोमिला देवी और ढियुंगली - 19 से नरेश कुमार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
गगरेट ब्लॉक के पंचायत समिति वार्ड के 20 वार्डो में से मरवाड़ी - 1 से ऊषा कुमारी, पिरथीपुर - 2 से ब्रजेश कुमार, सलोह बैरी - 3 से मधू शर्मा, डंगोह खास - 4 से सुदेश कुमार, रायपुर - 5 से सुनीता देवी, भद्रकाली - 6 से प्रवीण कुमार, भंजाल अप्पर - 7 से राकेश कुमार, भंजाल लोअर - 8 से सीमा देवी, नकडोह - 9 से रीना, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर - 10 से रेखा, चलेट - 11 से काजल, नंगल जरियालां - 12 से बृज वाला सूद, दियोली - 13 से रीना कुमारी, संघनेई - 14 से अविनाश, अम्बोटा - 15 से संजीव कुमार, गगरेट अप्पर - 16 से सुमन कुमार, बड़ोह - 17 से दीपांशु डडवाल, टटेहड़ा - 18 से राज कुमारी, कुठेड़ा जसवाला - 19 से राजेश कुमार और जाडला कोयड़ी - 20 से प्रवीन कुमारी विजयी रहीं।
ऊना ब्लॉक के 24 पंचायत समिति वार्डों में से पनोह - 1 से सुशील कुमार, धमांदरी - 2 से पूनम रानी, नारी - 3 से अरूण कुमार, नंगल सलांगड़ी - 4 से बलविन्द्र सिंह, बसाल लोअर - 5 से मोहिन्द्र पाल, टक्का - 6 से रजनी देवी, बसोली - 7 से अशोक द्विवेदी, डंगोली - 8 से जय सिंह, समूर कलां - 9 से निधि शर्मा, चताड़ा - 10 से विजय सिंह, बहडाला लोअर - 11 से सुमन देवी, झुड़ोवाल - 12 से जैहली कुमारी, देहलां अप्पर - 13 से ज्योति देवी, देहलां लोअर - 14 से राज कुमार, बनगढ़ - 15 से प्रोमिला देवी, भटोली - 16 से प्रोमिला देवी, रायपुर सहोड़ां - 17 से हरपाल सिंह, चड़तगढ़ - 18 से अनुराधा, नंगड़ां - 19 से सर्वजीत, जनकौर - 20 से बलबीर चंद, सासन - 21 से राहुल देव, अजौली - 22 से मनदीप सिंह, माजरा - 23 से महिन्दर कौर और सनोली - 24 से चरण कौर विजयी रहीं।
इसके अलावा अंब ब्लॉक के 22 पंचायत समिति वार्डों के अंतर्गत पंचायत समिति वार्डों में गिंडपुर मलौन - 1 से संदीप कुमार, भटेड - 2 राजेश कुमार, नारी चिंतपूर्णी - 3 से शिखा, डूहल भटवाला - 4 मधू वाला, लोहारा अप्पर - 5 अनुप कुमारी, मुबारिकपुर - 6 से पूजा देवी, कलरूही - 7 से अमन जसवाल, लोहारा लोअर - 8 से अजीत कुमार, चौआर - 9 से अशोक, मैडी खास - 10 से दर्शना, त्याई - 11 से सुभाष चंद, जुबेहड़ - 12 से रीता देवी, नेहरी नौरंगा - 13 से रमन राजन, कुठेड़ा खैरला - 14 से सुभाष कुमार, कटोहड़ कलां - 15 से शारदा देवी, अंदौरा लोअर - 16 सरिता रानी, बेहड़ जसवां - 17 से मनजीत कुमारी, ठठल - 18 से विनोद कुमार, टकारला - 19 से रजनी देवी, दियाड़ा - 20 से जसवीर सिंह, हम्बोली - 21 मनजीत कौर और धुसाड़ा - 22 से निर्मला देवी विजयी रहीं।