5 से 28 जून तक बंद रहेगी मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क
हमीरपुर 01 जून। उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते, इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क या मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है।
==============================
हमीरपुर की लड़कियों और उद्यमियों को नई राह दिखाएगा ‘नवदिशा’ सम्मेलन
6 जून को बचत भवन में आयोजित किया जाएगा शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन
वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के सहयोग से जिला प्रशासन कर रहा है आयोजन
हमीरपुर 01 जून। जिला हमीरपुर की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन हमीरपुर, स्वयंसेवी संस्था वीनस फाउंडेशन और प्रसिद्ध ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के सहयोग से 6 जून को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन ‘नवदिशा’ आयोजित करने जा रहा है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिला हमीरपुर की लड़कियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तथा भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि 6 जून को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक के सत्र में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जबकि, दोपहर बाद 2 बजे से साढे तीन बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र की विभिन्न संभावनाओं से अवगत करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने छात्राओं और अपने उद्यम लगाने की इच्छुक महिलाओं एवं युवाओं से इस सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
========================================
स्वयं जनगणना के लिए 15 जून तक खुला रहेगा स्वगणना पोर्टलनगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने भी अपलोड किया स्वयं का डाटास्वयं ऑनलाइन अपलोडिंग से जनगणना का कार्य हो जाएगा आसानहमीरपुर 01 जून। इस वर्ष आरंभ हो रही जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। स्वयं ऑनलाइन अपलोडिंग के स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पहली जून से 15 जून तक खुला रहेगा। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने सोमवार को इस पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करके स्वगणना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि नगर निगम हमीरपुर में भी पहली जून से स्वगणना का कार्य शुरू हो गया है जो 15 जून तक चलेगा। इसमें लोग स्वगणना पोर्टल पर पूछे गए सवालों की ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। अपलोडिंग के बाद उन्हें एक आईडी नंबर मिलेगा। आयुक्त ने कहा कि सभी लोग स्वगणना पोर्टल पर उपलब्ध स्वगणना के विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे जनगणना का कार्य तेजी से पूरा होगा और लोग स्वयं एवं अपने परिवार से संबंधित सही जानकारी अपलोड कर सकेंगे। राकेश शर्मा ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया के तहत ही 16 जून से 15 जुलाई तक मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में भी सभी लोग प्रगणकों का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।
===================================
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के
निर्देश पर नालंदा महाविद्यालय
HAMIRPUR, 01.06.26-झनियारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इसमें नौ - नौ बच्चों के बीच में पोस्टर कंपिटिशन और भाषण प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर द्वारा करवाया गया बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी सांझा की और पोस्टर के माध्यम से तंबाकू के हानिकारक रसायनों के बारे में अपना संदेश दिया इस मौके पर बीसीसी कोऑर्डिनेटर सलोचना ने तंबाकू के सेवन से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया और कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई जन
-शिक्षा एवं सम्प्रेषण अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में करना कैंसर,स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारी को बुलावा देना है और तंबाकू का सेवन सभी प्रकार के नशों की जननी है सरकार ने इसके लिए कई प्रकार की बंदिशें भी लगाई हैं जिसमें सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करना, खुली बीड़ी या सिगरेट बेचना, स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे के अंतर्गत तंबाकू मुक्त चीज़ों का व्यापार करना आदि l
इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान अरमान शर्मा, द्वितीय स्थान मोहित कुमार, तृतीय स्थान साक्षी
द्वारा प्राप्त किया गया और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी
ठाकुर, द्वितीय स्थान पलक, तृतीय स्थान कनिका द्वारा प्राप्त किया गया
और उनको इनाम उनके बैंक अकाउंट के माध्यम से दिये जाएंगे इस मौके पर कॉलेज के मैडम अर्चना शर्मा और स्टाफ के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे
=====================
हमीरपुर में लघु रोजगार मेला 11 को
कुल 445 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हमीरपुर 01 जून। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 445 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइलस्टोन गियर्स लिमिटेड मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एवं क्वालिटी ट्रेनी के 300 पदों को भरेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी बारहवीं पास या फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और एमएमवी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीटैक डिग्रीधारक 18 से 25 वर्ष तक के अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 14 हजार से 16 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एचएमसी-ई वैली प्राइवेट लिमिटेड भी टेक्निकल एसोसिएट, ऑपरेटिंग इंजीनियर, असेंबली और वैल्डिंग के 45 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए बारहवीं पास आईटीआई डिप्लोमाधारक तथा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड में डिप्लोमाधारक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उनकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18,500 रुपये से 22,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर भी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, बीमा एवं पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।।
===========================================
जिला परिषद के सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित
हमीरपुर 01 जून। जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:
1. बीड़ बगेहड़ा तृप्ता देवी
2. पनोह आशा देवी
3. दरोगण पत्ती कोट मनजीत सिंह
4. उहल ज्योति ठाकुर
5. जंगल रोपा सोनी कुमार
6. ताल सुरेश सोनी
7. चमनेड रोहित शर्मा
8. बधाणी रजनी देवी
9. धमरोल अनिता शर्मा
10. जाहू पवन कुमार
11. महल अनिता देवी
12. करेर गुरदीप सिंह
13. बिझड़ी विकास कुमार
14. झंझयाणी रामेश्वर दत्त
15. दांदड़ू रेणु बाला
16. लहड़ा रंजना कुमारी
17. मालग वंदना कुमारी
18. अमलैहड़ रविंद्र कुमार
19. सपड़ोह नीलम कुमारी
=====================================================