देहरा सीयू की जलापूर्ति योजना निर्माण के चलते 3 जून रात्रि को यातायात के लिए बंद रहेगा मार्ग

धर्मशाला, 01 जून: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-503 देहरा पर जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस के मुख्य गेट, पृथ्वी राज चैक तथा हनुमान चैक, देहरा पर सड़क क्राॅसिंग का कार्य किया जाएगा। इन स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान 3 जून की रात 10 बजे से 4 जून की सुबह 2 बजे तक के लिए वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए हनुमान चौक से खबली चौक वाया धवाला चौक का उपयोग किया जा सकता है।

==========================================

पीएनबी आरसेटी ने युवतियों को दिया ब्युटी पार्लर का प्रशिक्षण
धर्मशाला, 1 जून: पंजाब नैंशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान धर्मशाला जिला कांगड़ा द्वारा बेरोजगार युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए ब्युटी पार्लर 35 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू करवाया गया था। जिसका समापन पीएनबी आरसेटी निदेशक मदन लाल, ईडीपी एसेसर कमल प्रकाश, डोमेन एसेसर मेडम तम्मना एवं आरसेटी सटाफ की उपस्थिति में किया गया।
आरसेटी निदेशक ने बताया कि 35 दिवसीय 35 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे जिला कांगड़ा की 25 महिला प्रशिक्षणाथियों ने भाग लिया जिसमें इन्होंने विभिन्न तरह की स्किल सीखी और प्रशिक्षण हासिल किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने स्किल डेवलपमेंट के साथ स्किन केयर और फेशियल ट्रीटमेंट्स, क्लींजिंग और ब्लीच, वैक्सिंग, हेयर केयर और स्टाइलिंग, पार्टी और इवनिंग मेकअप, ब्राइडल मेकअप, मेहंदी एराबिक ब्राइडल और टेªडिशनल मेहंदी लगाना आदि के बारे में विस्तार से सीखा। जिससे कि वह वह अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर आजिविका अर्जित कर सकें। आने वाले दिनों में इस सस्थांन द्वारा खुम्ब उत्पादन 10 दिन, कंटिग टैलरिंग 31 दिन, मधुमक्खी पालन 10 दिन के लिए करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट काॅलेज ओडिटोरियम सिविल लाईन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में सम्र्पक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक मदन लाल से उनके दुरभाष नंबर 9816389602 एवं आॅफिस नंबर 9459900660 पर संपर्क कर सकते हैं।

======================================

जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
धर्मशाला, 1 जून: भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य के लिए नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना-2027 के लिए नगर निगम धर्मशाला में नियुक्त अधिकारी रजिन्दर कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा उन्हें जनगणना के महत्व, उद्देश्य और इसके प्रमुख वैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रगणक, पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। यह अभियान 15 जून, 2026 से प्रारंभ होकर 15 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के प्रत्येक भवन एवं परिवार से संबंधित निर्धारित सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना विभाग के नोडल अधिकारी आशीष रस्तोगी सहित मास्टर ट्रेनर रमन कुमार एवं राजीव सेठ ने प्रतिभागियों को जनगणना संबंधी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी तथा विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया।