धर्मशाला, 24 अप्रैल: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के अंतर्गत घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी तथा फोकल प्वाइंट डिलीवरी के लिए नई दरें अधिसूचित की हैं।

अधिसूचना के तहत शाहपुर एवं 39 मील शहरी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पर 24 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं फोकल प्वाइंट डिलीवरी के लिए दूरी के अनुसार अलग-अलग दरें तय की गई हैं। 0 से 10 किलोमीटर दूरी वाले क्षेत्रों के लिए 26 रुपये, 11 से 15 किलोमीटर के लिए 29 रुपये, 16 से 20 किलोमीटर के लिए 32 रुपये, 21 से 25 किलोमीटर के लिए 40 रुपये, 26 से 30 किलोमीटर के लिए 41 रुपये तथा 30 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले क्षेत्रों के लिए 45 रुपये अतिरिक्त कूलिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना में मंझग्रा, पुहाड़ा, रैत, नेरटी, चुरथा, झरेड़, प्रेई, भलाना, पक्का टियाला, नरेड़, रेहलू, पलवाला, बसनूर, बगरू, डोहब, प्रीतम नगर, सद्दूं, क्यारी, भड़ियाल, सहवां, हरनेहरा, दुर्गेला, बडंज, सारनू, भरुण, द्रमण, हटली, योल, डढम्भ, लदवाड़ा, घटनालू, भाली, झोल, चंबी, भौरा, बैसो, बालनू, थुलेट, चड़ी, लंजोट के लिए फोकल प्वांईट डिलीवरी के लिए 26 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि झीर बल्ला, मोहर, सिरमानी, चड़ी, मट्टी घरोह, भटेच, टूंडू, ठारू, दरगेला, बंडी, ओडर, रजोल, अन्सूई, भाटी, केटलू, मकरोटी, दरीणी, 32 मील, कोटला, सोल्दा, ठारू, बग्गा, जांगल, त्रिलोकपुर, बडंज, पलूंडू, योल तथा ठुकराला के लिए 29 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त डिब्बर, मनेई, रिडकमार, लाहडी, बारा, कुठेड, भेडखड्ड, मोलटा, दरमनाला, दुलारा और घरोली के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 32 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा हारचकियां, लपियाणा, गुब्बर सल्ली, कनोल, भरमाड, नडोली, सिरमानी, दुराणा, सरोग, पुंगा, रजैण, चंद्रोबां, मंगियाणा, घरनोटा, बसडू, चिल्लियां, ध्याला तथाा सिहंूता के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 40 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त परगोड, बोह, कोहला, कमला, डेंथा, भरयारा तथा खखूं के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 41 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि हार, टूंडी, खरगेट, टिक्करी, डूगाली, समोट, खनोडा, पटका, रूपियाणा, बीना तथा सिम्बलघटला के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 45 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

========================================

टाण्डा फिल्ड फायरिंग रेज में 28 अप्रैल को फायरिंग अभ्यास
धर्मशाला, 24 अप्रैल: सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि 28 अप्रैल को फायरिंग रेंज के आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।