31 मार्च को सायं पांच बजे तक बैंकों में प्रस्तुत करने होंगे कोषागार से पारित बिल- उपायुक्त
मंडी, 25 मार्च। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला में कोषागार द्वारा पारित निधि निकासी के बिल 31 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे से पहले संबंधित बैंकों में प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में कोषागारों में भारी भीड़ से बचने के लिए, निधि निकासी के सभी बिल 23 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे तक कोषागार में प्रस्तुत करने की तिथि वित्त विभाग की ओर से निर्धारित की गई थी। साथ ही संबंधित बैंकों को अधिकृत निकासी के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के दृष्टिगत यह व्यवस्था की गई है।
========================================
पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल
मंडी, 25 मार्च। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली तृतीय इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
भर्ती निदेशक, एआरओ, मंडी कर्नल गौतम निशान्त ने बताया कि आज 25 मार्च, 2026 को मंडी जिला के 399 युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। प्रातः काल 1.6 किमी दौड़ के साथ आज भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला। इसमें 300 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे।
कर्नल गौतम निशान्त ने बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है।
===========================================
पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, उपायुक्त ने जारी किए आदेश
मंडी, 25 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला मण्डी मण्डी के समस्त उप-मण्डलाधिकारी (ना०) को जिला में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के संचालन तथा संबंधित विकास खण्डों में सम्मिलित पंचायत समिति के सामान्य निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) तथा जिला परिषद मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किए हैं।
इसके अतिरिक्त पंचायत समिति के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी और मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए भी उन्हें प्राधिकृत किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी, जिला परिषद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त कर उनकी समीक्षा करेंगे तथा निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची भी तैयार करेगें।
आदेशों के अनुसार उपमण्डलाधिकारी (ना०), मण्डी सदर को पंचायत समिति सदर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), सुन्दरनगर को पंचायत समिति सुन्दरनगर तथा निहरी, उपमण्डलाधिकारी (ना०), बल्ह को पंचायत समिति बल्ह तथा धनोटू, उपमण्डलाधिकारी (ना०), करसोग को पंचायत समिति करसोग तथा चुराग, उपमण्डलाधिकारी (ना०), थुनाग को पंचायत समिति सराज, उपमण्डलाधिकारी (ना०), चच्योट स्थित गोहर को पंचायत समिति गोहर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), जोगिन्द्रनगर को पंचायत समिति चौन्तड़ा, उपमण्डलाधिकारी (ना०), पधर को पंचायत समिति द्रंग, उपमण्डलाधिकारी (ना०), धर्मपुर को पंचायत समिति धर्मपुर उपमण्डलाधिकारी (ना०), सरकाघाट को पंचायत समिति गोपालपुर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), बालीचौकी को पंचायत समिति बालीचौकी के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एक अन्य आदेश के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ने जिला मण्डी के समस्त उप-मण्डलाधिकारी (ना०) को पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के संचालन तथा सामान्य निर्वाचन-2026 की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान चुनाव संबंधी कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर) नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायतों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के निर्वाचन का संचालन करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी और मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए प्राधिकृत किया है।
आदेशों के अनुसार उपमण्डलाधिकारी (ना०), मण्डी सदर को विकास खण्ड सदर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), सुन्दरनगर को विकास खण्ड सुन्दरनगर तथा निहरी, उपमण्डलाधिकारी (ना०), बल्ह को विकास खण्ड बल्ह तथा धनोटू, उपमण्डलाधिकारी (ना०), करसोग को विकास खण्ड करसोग तथा चुराग, उपमण्डलाधिकारी (ना०), थुनाग को विकास खण्ड सराज, उपमण्डलाधिकारी (ना०), चच्योट स्थित गोहर को विकास खण्ड गोहर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), जोगिन्द्रनगर को विकास खण्ड चौन्तड़ा, उपमण्डलाधिकारी (ना०), पधर को विकास खण्ड द्रंग, उपमण्डलाधिकारी (ना०), धर्मपुर को विकास खण्ड धर्मपुर उपमण्डलाधिकारी (ना०), सरकाघाट को विकास खण्ड गोपालपुर, उपमण्डलाधिकारी (ना०), बालीचौकी को विकास खण्ड बालीचौकी के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।