SHIMLA, 18.03.26-14वीं विधान सभा के 11वें सत्र के दूसरे चरण के प्रथम दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुँचे हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गेट नं0 1 पर सलामी लेते हुए। गौरतलब है कि यह वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर हि0प्र0 सरकार के उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया गुलदस्ता भेंट कर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का स्वागत करते हुए। गौरतलब है कि ब्रेक के बाद 14वीं विधान सभा के 11वें सत्र का दूसरा चरण आज आरम्भ हुआ है।

सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ,हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट करते हुए। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0 हर्षवर्धन चौहान तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्व सिंह भी मौजूद थे।