चण्डीगढ़, 18.03.26- : श्री दुर्गा मंदिर, सेक्टर-41 में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर श्री राम कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कार्यक्रम का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुँची। कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और बैंड-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पावन श्री राम कथा का वाचन एवं प्रवचन अयोध्या से पूज्य स्वामी बालयोगी जी महाराज (व्याख्यान वाचस्पति, मानस राजहंस) द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सेक्टर-41 ,सेक्टर-42 सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर, सेक्टर-41 के प्रधान श्री एच.एल. छाबड़ा, महासचिव मनोहर लाल, आयोजक एवं व्यवस्थापक श्री दुर्गा मंदिर की समस्त कार्यकारिणी एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। महिला मंडल की प्रधान श्रीमती अनीता देवी तथा महासचिव श्रीमती अनु हांडा उपस्थित रहे | सभी श्रद्धालुओं से इस पावन श्री राम कथा में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।