चम्बा, 11 मार्च -विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया सांय 6 बजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में साहित्य उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसोरगड में 11:30 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 14 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेई में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।