सदवां से कालेश्वर रोड यातायात के लिए 31 मार्च तक बंद
धर्मशाला, 11 मार्च: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रागपुर उपमंडल के अन्तर्गत सदवां से कालेश्वर रोड को 13 से 31 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने की अधिसूचना जारी की है। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए गोपीपुर-चामुखा रोड़, कलोहा-प्रागपुर-ढलियारा-डाडा सिब्बा-संसारपुर टैरेस रोड़ तथा सदवां-चंबा पत्तन मार्गों का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान इस मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य संपन्न किया जाएगा।