DHARAMSHALA-05.03.26-Nardev Singh Kanwar, Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board के मार्गदर्शन में आज जिला Kangra District के Dharamshala स्थित Hotel Dhauladhar में बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले नूरपुर, पालमपुर, देहरा तथा धर्मशाला उप-कार्यालयों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय ने बोर्ड के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बोर्ड के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक निर्माण श्रमिक बोर्ड के साथ पंजीकृत हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केवल पात्र एवं वास्तविक श्रमिकों का ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँच सके।
माननीय अध्यक्ष महोदय ने सभी उप-कार्यालयों को निर्देशित किया कि ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा इसे 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी पूर्ण होने से बोर्ड के अभिलेख अद्यतन रहेंगे और योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्रदान किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त माननीय अध्यक्ष महोदय ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु 14 प्रकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इन सभी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाई जाए, ताकि पात्र श्रमिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी बल दिया कि प्रत्येक उप-कार्यालय अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
बैठक के अंत में माननीय अध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए बोर्ड की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।