NEWS RECEIVED FROM DPRO CHAMBA FOCUSING DC CHAMBA SH.मुकेश रेपसवाल AND OTHER NEWS
March 05, 2026 03:36 PM
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता
सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी
चम्बा, 5 मार्च-उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से सैंपल टेस्टिंग की प्रगति, जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की जांच की स्थिति तथा सैनिटरी सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से पानी के नमूनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनाई जाए, ताकि जल गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में सैंपल परीक्षण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सैनिटरी सर्वे के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook