हिसार13.02.26- श्री प्रयागगीरी शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग नेतृत्व में भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरी ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन साध्वी करुणा गिरी ने बताया की भागवत सब सुखों को प्रदान करने वाली है। भागवत के चिंतन मनन व श्रवण से मानव को सारे मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। भागवत मानव को भगवान का सामीप्य प्रदान करवाती है। हर बंधन को काटने के साथ-साथ मानव के पापों को दूर करके उसे मोक्ष प्रदान करवाती है। करुणा गिरी जी ने बताया कि जो मानव निस्वार्थ भाव से प्रभु की सेवा करता है, प्रभु स्वयं उनके घर में अवतरित होते हैं। जैसा कि सतयुग व द्वापर युग में भगवान स्वयं राम व कृष्ण के रूप में धरती पर अवतरित हुए थे और उन्होंने जन सामान्य के संकटों को क्षण भर में दूर करके मोक्ष प्रदान किया और जिन-जिन स्थानों पर वो गए और रहे उनको पावन धाम बना दिया ताकि कलयुग में भी कोई इंसान अगर वहां जाने अनजाने या मनोकामना लेकर पहुंच जाए तो उसके सभी मनोरथ पूर्ण हो जाए और उसे अंत में मोक्ष प्रदान हो।शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने आए हुए अतिथि विनोद जैन, अनिल असीजा, रामनिवास कोहलीवाला, यज्ञदत्त सेतिया,राधेश्याम सैनी, भुवनेश्वर गोस्वामी,महेंद्र टुटेजा, टीनू आहूजा,राजकुमार सेतिया, डॉक्टर के के वर्मा, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बजरंग गर्ग ने कहा की भागवत कथा सुनने के लिए भारी संख्या में धर्म प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। आज गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग का कथा में विवरण किया गया और कल माता श्री रुक्मणी विवाह उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें भगवान श्री कृष्ण जी व माता रुक्मणी जी का विवाह समारोह में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। बजरंग गर्ग ने बताया कि शिवालय मंदिर ट्रस्ट में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को विशाल मेला लगेगा। जिसमें हजारों भक्त शिवालय मंदिर में जल अर्पित करेंगे और शिवरात्रि के पावन पर्व पर सुंदर-सुंदर झांकियों दिखाई जाएगी।
इस अवसर पर सत्यपाल असीजा, प्रवीन जैन, सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा,ललित गोयल, अनिल गुप्ता,किशन लाल बागडी, नारायण दास बंसल, श्रीमती बीना रानी, ज्योति बब्बर, पुष्पा सिंगला, अंगूरी देवी आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद रहे।