चण्डीगढ़, 13.02.26- : ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर शिव महापुराण कथा में पधारने हेतु निमंत्रण प्रदान किया।

इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव ने उन्हें संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा दल लगातार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
प्रशासक ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए 15 तारीख तक किसी भी दिन उपलब्धता के अनुसार शिव महापुराण कथा का श्रवण करने हेतु आने की स्वीकृति दी।