*चण्डीगढ, 16 जनवरी 2026 * चण्डीगढ प्रशासक एवं पंजाब के महामहीम राज्यपाल महोदय ने जीएमसीएच अस्पताल के एक्सरे डिपार्टमेंट के रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम चण्डीगढ के महामहीम प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी के अध्यक्षता में, महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ,हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी , श्री श्याम सिंह राणा तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा जी की गौरव मयी उपस्थिति में चंडीगढ़ के होटल द ललित में दिनांक 16. 01. 2026 को आयोजित किया गया ।

इसमें पूरे भारत वर्ष से बीस प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विभिन्न छेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी ने जीएमसीएच अस्पताल में एक्सरे डिपार्टमेंट में रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की हैं। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए, चण्डीगढ प्रशासक महोदय ने उन्हें भारत गौरव सम्मान से पुरस्कारित किया।

इस अवसर पर, चण्डीगढ प्रशासक महोदय ने कहा कि श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी का कार्य अनुकरणीय है और उनकी सेवाएं जीएमसीएच अस्पताल के लिए एक आदर्श हैं।

श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी को भारत गौरव के लिए पुरस्कारित किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।