शिमला, 21.10.25-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बाबू राम गौतम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक बाबू राम गौतम पिछले लम्बे समय से बिमार चल रहे थे। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबू राम गौतम काँग्रेस के कद्दावर नेता थे। वह काँगेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक और राजीव गांधी पंचायती राज बिलासपुर के अध्यक्ष भी रहे। वह वर्ष 1985 में पहली वार बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य चुने गए थे। इससे पूर्व वह एच0 आर0 टी0 सी0 के उपाध्यक्ष भी रहे। बाबू राम गौतम का व्यक्तित्व मिलनसार था वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी यह खासियत थी कि वे राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा को हमेशा संतुलित रखते थे।
पठानियां ने कहा कि प्रदेश ने बाबू राम गौतम के रूप में एक होनहार तथा कर्तव्य निष्ठ नेता खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पठानियां ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी बाबू राम गौतम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।