चंडीगढ़, 20.08.25--आज चंडीगढ़ हेलोमाजरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के नेतृत्व में हम में है राजीव कार्यक्रम स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्म जयंती पर किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन पूर्व उप महापौर सतीश कैंथ और उनकी टीम द्वारा कराया गया।

स्वर्ग राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि राजीव गांधी जी जब सबसे युवा प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आए उन्होंने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी लेकर आए जिसके जरिए आज हिंदुस्तान की इकोनॉमी कहीं से कहीं पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज क्लाइमेट चेंज की बातें हो रही हैं लेकिन राजीव गांधी जी ने उसे वक्त मिनिस्ट्री आफ एनवायरमेंट का गठन किया। उन्होंने देश के नौजवानों को 18 वर्ष में अपना वोट देने का अधिकार दिया। आज की केंद्र सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर उन नौजवानों की वोटो को चोरी कर रही है। देश के नौजवानों के लिए उसे समय राजीव गांधी जी ने नवोदय विद्यालय पूरे देश में खुलवाएं ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जा सके। राजीव गांधी पंचायती राज का कानून लेकर आए उन्होंने संविधान में संशोधन करवाया लेकिन उनको भारतीय जनता पार्टी द्वारा पारित नहीं करने दिया। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, भारत रत्न राजीव गांधी जी सबसे युवा प्रधानमंत्री , आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,जिनकी दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश कंप्यूटर-युग में प्रवेश कर सका।
उन्होने ने कहा कि हिंदुस्तान का नाम उन्होंने रोशन किया है अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के लिए अपने हाथ में छतरी पड़कर उनको उनकी गाड़ी तक छोड़ने के लिए आए उससे व्यतीत होता है कि राजीव गांधी जी की सोच और उनके विचार हिंदुस्तान में ही नहीं देश-विदेश में उनकी एक अलग पहचान थी।अंत में उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हम में है राजीव कार्यक्रम के आयोजन पूर्व उप महापौर सतीश कैंथ ने कहा कि राजीव जी ने देश को आधुनिक सोच, आधुनिक क्रान्ति के शिल्पकार,18वर्ष के युवा को वोट देने का अधिकार देने वाले नई दिशा और तकनीकी क्रांति का उपहार दिया। आधुनिक भारत के निर्माण में इनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर, हम उस दूरदर्शी व्यक्ति को नमन करते हैं जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। युवाओं, महिला सशक्तिकरण , प्रौद्योगिकी और शिक्षा में उनका विश्वास एक प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के हमारे संकल्प को प्रेरित करता रहेगा।

इंटक प्रवक्ता साहिल ने बताया कि हम में है राजीव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने जो देश के प्रति कार्य किए हैं उनके बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह बधेरी , हाफिज अनवर उल हक, दीपा दुबे, विनोद शर्मा, रवि ठाकुर ,ओमपाल चावल, आशीष गजनी, सलीम खान, मनोज गर्ग , राकेश गर्ग, हाकम सर्दी, ललिता, आशा, माहिर गुलरिया, मनोज पावर, विजय, नितिन नवी ,अमित, संदीप,सुमेरी लाल, विकास, बबलू यादव, राम चादर , राठी ,कोली, मलिक, मोहम्मद इमरान, सुखबीर ,माधवी , कनुप्रिया ,मनीष, उनके साथ सैकड़ो हॉलमजरा निवासियों ने राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें