SHIMLA, 20.08.25-मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सत्र संचालन हेतु विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर विधान सभा अध्यक्ष का स्वागत करते उप- मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानिया तथा चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर।

सत्र आरम्भ होने से पूर्व आई0 ई0 वाई0 अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल भट्टाकुफर शिमला के छात्र – छात्राओं से मुलाकात करते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही से अवगत करवाया तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी दी।

सदन के अन्दर “सदभावना दिवस” पर माननीय सदस्यों को सदभावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाते हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां तथा सदन में मौजूद सभी सदस्यगण प्रतिज्ञा लेते हुए।