पंचकूला, 20 जून —पंचकूला व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से अनिल थप्पर को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। व्यापारिक हितों के लिए वर्षों से सक्रिय अनिल थप्पर को इस पद पर चयनित किए जाने के फैसले का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं रवि बंसल को संगठन का नया महासचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें टिंकी अग्रवाल, आर.डी. गुप्ता, राज मित्तल, राजेश गुप्ता (लल्ली), बी.बी. सिंघल, राजेश गोयल, राजीव ठाकुर, प्रकाश, रजत सिंघल और अमन गंभीर शामिल रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में व्यापारिक समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल थप्पर ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पारदर्शी कार्यशैली और संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।

महासचिव रवि बंसल ने भी संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान