*हर राज्य के बेहतरीन व्यंजन खाने को मिलेंगे नाइट फूड स्ट्रीट में, 60 दुकानें खुलेंगी : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
*नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट पूरी वातानुकूलित बनेगी, लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस होने के साथ-साथ वाहन पार्किंग की सुविधा भी होगी : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
*नाइट फूड स्ट्रीट में लगेगा ट्रीटमेंट प्लांट, पानी को ट्रीट कर नाले में फेंका जाएगा : मंत्री अनिल विज
*कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: नाइट फूड स्ट्रीट का औचक निरीक्षण किया व नप अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
अम्बाला/चंडीगढ़, 07 जून-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रात: गांधी ग्राउंड के साथ निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट में हर राज्य के व्यंजन होंगे जिनका खान-पान के शौकीन लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी मार्केट वातानुकूलित होगी। यहां कुल 60 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें 40 शाकाहारी और 20 मांसाहारी होगी। नाइट फूड स्ट्रीट में लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस का भी निर्माण किया जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ पार्किंग सुविधा भी बनाई जा रही है।
*नाइट फूड स्ट्रीट दो माह में बनकर तैयार होगी : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट आगामी दो माह में बनकर तैयार होगी तथा दुकानों के अलॉट होते ही यहां पर देश के हर राज्य के व्यंजन खाने के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि मार्केट की डेकोरेशन व ब्यूटीफिकेशन की जाएगी ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर का फ्लोर एवं अन्य प्रावधान भी किए गए हैं।
*नाइट फूड स्ट्रीट में लगेगा ट्रीटमेंट प्लांट, पानी को ट्रीट कर नाले में फेंका जाएगा : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। दुकानों से निकलने वाले वेस्ट खाद्य पदार्थों एवं पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट करने के बाद इस पानी को नाले में फेंका जाएगा। इससे नाले में भी गंदगी नहीं डलेगी।
*कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बन रही नाइट फूड स्ट्रीट
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गांधी ग्राउंड के साथ नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में इसका निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य खत्म हो चुका है अब यहां दूसरे चरण में कार्य किए जा रहे हैं जिन्हें आगामी दो माह के भीतर खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है।
नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं लोगों के बीच यह आकर्षण का केंद्र होगा जहां पर लोग विभिन्न किस्म के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
=======================================
पर्यावरण अनुकूल बनेगी लोकल बस सेवा, पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें लोकल रूट में शामिल : परिवहन मंत्री अनिल विज
अम्बाला में लोकल रूट पर अब संचालित हो रही दस इलेक्ट्रिक बसें, जल्द छह-सात और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होगी : मंत्री अनिल विज
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुनः: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा का अम्बाला निवासियों को मिल रहा भरपूर लाभ
अम्बाला/चंडीगढ़, 07 जून-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए अम्बाला में पांच नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल बस रूट पर शामिल किया गया है।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पांच नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से अब लोकल रुट पर कुल दस बसों को संचालित किया जा रहा है और आने वाले समय में छह-सात और इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रुट पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित होती है। महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुनः: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा का अम्बाला निवासियों को मिल रहा भरपूर लाभ
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुनः: प्रारंभ किया जा सका है। पहले अम्बाला सिटी व छावनी के मध्य नियमित बस सेवा थी, मगर इसे बंद कर दिया गया था। मगर गत वर्ष परिवहन मंत्री बनते ही मंत्री अनिल विज ने लोकल बस सेवा को पुनः: शुरू करवाया जिसका आज अम्बाला के निवासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है।
गौरतलब है कि हरियाणा में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 650 बसों की सौगात दी जा रही है जिनमें से 150 बसें वातानुकूलित होंगी।
इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी से शहर के बीच कई रुटों पर लोकल बस सेवा इस समय चल रही है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। इसमें अम्बाला छावनी कलरहेड़ी से डिफेंस कालोनी, टुंडला, तोपखाना परेड, इंदिरा चौक, छावनी बस स्टैंड से सिटी की ओर बस सेवा चल रही है। इसके अलावा बोह से बब्याल, टांगरी बांध रोड, महेशनगर, सुभाष पार्क, इंदिरा चौक व बस स्टैंड से सिटी रुट पर बस सेवा है। इसी प्रकार शाहपुर, मच्छौंडा से विद्यानगर, नन्हेड़ा, सुभाष पार्क, बस स्टैंड होते हुए सिटी की ओर बस सेवा चल रही है। वहीं लोकल बस सेवा को अब साहा से भी जोड़ा गया है। हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
यात्रियों के लिए जल्द बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर
लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में 27 बस क्यू शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। इनके बनने से यात्रियों को बसों का इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइट व पंखे की व्यवस्था भी होगी।
==========================================
ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने मुलाकात की
अम्बाला, 07 जून-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके सदर बाजार स्थित टी-प्वाइंट पर बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद भारतीय जनता पार्टी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत मुलाकात की।
अम्बाला में अपने प्रवास के दौरान पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।