चण्डीगढ़ / मोहाली, 23.05.25- : श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्रिहोत्रि सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के पावन सानिध्य मे विश्व परमार्थ फाउण्डेशन द्वारा शिव अमृत मंदिर, सैक्टर 89 (नजदीक मानव मंगल स्कूल) मोहाली में हो रहे देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम रसामृत वर्षा के भव्य कार्यक्रम में आज पंजाब के राज्य पाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी प्रख्यात सूफी गायक कँवर ग्रेवाल की गायकी के कायल हो गए। उन्होंने कँवर ग्रेवाल को गीतों के माध्यम से युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की गुजारिश की।

कंवर ग्रेवाल ने जप ले राम नूँ, जीने दुनिया बनाई, जदो सामने होवे यार,ते नचना पेंदा ऐ, मस्त बणा देणगे बीबा, नचण ला देणगे बीबा…आदि गाकर समां बाँध दिया।