चंडीगढ़ -16.05.25-आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने सवाल किया है कि भाजपा नेता महिलाओं की इज़्ज़त को मज़ाक समझ बैठे हैं क्या ?
महिलाओं का अपमान करना भाजपा के नेताओं के DNA में क्या ? देश की आदि आबादी महिलाओं की क्यों नहीं इज्जत करती भाजपा सरकार।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी देश की सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।
पूरे देश की नागरिक सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को लगातार अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है।
दुबे ने अंत में कहा कि भाजपा ऐसा करके हमारी सेना, देश की महिलाओं, और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?