चण्डीगढ़ 19.11.23-: भारत विकास परिषद्, पश्चिम ज़ोन, चण्डीगढ़ द्वारा स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल, सेक्टर 38-ए, चण्डीगढ़ के परिसर में 11 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का आठवां सामूहिक सरल विवाह संपन्न करवाया। यह शुभ कार्य डीडी गुप्ता, अध्यक्ष भारत विकास परिषद्, वेस्ट 2 चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा और नेतृत्व में संपन्न हुआ। नवविवाहित वर-वधू को गृहस्थ जीवन सुचारू रूप से चलाने के लिए घरेलू इस्तेमाल में आने वाला फर्नीचर, रसोई के बर्तन, कपड़े और गहने उपहार स्वरूप दिए गए। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के सदस्यों और समाज का भरपूर योगदान मिला। गायत्री परिवार के सर्वश्री प्रकाश चन्द, दलबीर सिंह, शताब सिंह और उनकी टीम ने सभी विवाह वैदिक रीति से संपन्न करवाए और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के सूत्र भी दिए। लछमन दास बंसल ने सपत्नीक एक कन्यादान किया। पश्चिम ज़ोन महिला प्रमुख श्रीमती वीणा पुरी ने वर-वधू को दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए शिक्षा प्रदान की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय दत्ता, डॉयरेक्टर, भारत विकास परिषद् डॉयग्नोस्टिक केंद्र, चण्डीगढ़ ने की। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र लाल ओहरी, समाजसेवी ने भारत विकास परिषद् के कार्यों की सराहना की। सुरेन्द्र कुमार लटावा, श्रीमती इंद्र प्रभा (इंदु) गर्ग, श्रीमती सपना (डौली) चहल, नरेन्द्र कुमार, डॉयरेक्टर,अशोक गोयल, आरके गुप्ता, रमन शर्मा, अशोक अग्रवाल, महेश गुप्ता, श्रीमती कंचन सैनी, विकास गोयल ,भाविप चण्डीगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रहलाद कुमार शर्मा, प्रांतीय वित्त सचिव डॉ. जसपिंदर कौर सूरी, क्षेत्रीय संस्कार सचिव सोमनाथ शर्मा, राकेश सहगल, तिलक राज वधवा, केएल चौहान, अरुणेश अग्रवाल, अनिल कौशल, श्रीमती मीना राणा और सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता एवं भूतपूर्व जज वीके गुप्ता आदि सभी गणमान्यों ने नवविवाहित वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया।