चंडीगढ़, 16 अगस्त, 2025 – भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने आज पार्टी कार्यालय, सेक्टर 33 से तिरंगा लहराकर सभी कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश स्टेट महामंत्री रामबीर भट्ठी सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल थे। सभी ने मिलकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प को दोहराया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि “तिरंगा हमारे आत्मसम्मान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम न केवल तिरंगे का मान बढ़ाएँगे, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।”