हरियाणा विधान सभा में बोले पठानियां लोकतान्त्रिक प्रणाली में विधायिका की भूमिका अहम।
*हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि समय परिवर्तनशील है जैसे – जैसे समय बढ़ता है व्यवस्थाएँ बदलती हैं। प्रोद्योगिकी के निरन्तर इस्तेमाल के साथ – साथ विधायिका की भूमिका व जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं। पठानियां ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब जनसंख्या लगभग 34 करोड़ थी लेकिन यह अब बढ़कर 140 करोड़ के लगभग हो गई है। जनसंख्या के इस विस्फोट के साथ सांसदों तथा विधायकों की जिम्मेदारियाँ तथा उत्तरदायित्व भी बढ़ा है।
Himachal State News #167484 - 15-Feb-2025 04:48 PM