हमीरपुर 14 अगस्त। हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के नवनियुक्त संयोजक एवं सलाहकार नरेश कुमार ठाकुर ने वीरवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, हमीरपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा और सुनील कुमार भी उपस्थित थे।