चंडीगढ़, 26 सितम्बर 2026। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नमामि भारतम्’ के अंतर्गत शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 40-डी, चंडीगढ़ में प्रातः 11 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्री प्रेम सिंह खिमटा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने अनुशासनपूर्वक पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुशील कुमार तोमर, विशिष्ट अतिथि सुश्री शिप्रा बंसल एवं श्री राजेंद्र जैन सहित प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। देशभर में एक करोड़ से अधिक कंठों द्वारा राष्ट्रगीत का गायन किया गया। आयोजन राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रेरक संदेश बना।