चण्डीगढ़, 14.09.26- : स्नातकोत्तर राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविता पाठ, कविता लेखन, कहानी लेखन, पोस्टर एवं श्रुत लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. बीनू डोगरा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सपना मल्होत्रा ने की। निर्णायक मंडल में डॉ. हरमीत सेठी एवं डॉ. सोनिया सिकन्द शामिल रहे। लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता के परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किए गए। हिंदी विभाग के अन्य सदस्यों डॉ. सोनिया, डॉ. मीता कौशिक एवं डॉ. हरप्रीत कौर ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।