चंबा 25 सितंबर 2026,चंबा से होली जाते समय विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानिया लोगों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं व आवशयकताओं बारे अवगत करवाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए पर गैहरा में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता भूषण, दुर्घेठी में एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर तथा खड़ा मुख में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी के नेतृत्व में बडी संख्या मे लोगों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने विश्राम गृह दुर्गेठी में लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागो के अधिकारियों को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा गांव तयारी तथा होली हैलीपैड में क्षेत्र के लोगों ने राजस्व मंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व वन मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, प्रधान ग्राम पंचायत दुर्गेठी पयारु राम व उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गैहरा सुनीता भूषण , एसडीएम भरमौर अजय कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, तहसीलदार भरमौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।