डीसी बिलासपुर ने सद्भावना दिवस पर दिलाई सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ
बिलासपुर, 20 अगस्त: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज बचत भवन में सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा इत्यादि का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेदों को सदैव आपसी बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से ही सुलझाने की शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त जिला के अन्य कार्यालयों एवं संस्थानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना की शपथ ली।