चंडीगढ़ -25.04.24 राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं ? चंडीगढ़ का चुनाव ऐतिहासिक होगा
यहां के चुनाव की लहर हरियाणा, पंजाब में कांग्रेस की जीत तय करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं? उनका कहना था कि महंगाई और बेरोजगारी की वजह से महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है। अलका लांबा गुरुवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष नंदिता हुड्‌डा को कार्यभार संभलवाने के लिए पहुंची थीं।

अलका लांबा के साथ चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नीतू वर्मा सोईन, नताशा शर्मा, सुनीता शेरावत, सुब्रता दत्ता, उमा सोनी, निधि शर्मा, सुषमा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

अलका लांबा ने नंदिता हुड्‌डा को बधाई दी और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के साथ जोड़ने की अपील की। नंदिता हुड्‌डा ने कहा कि चंडीगढ़ में मनीष तिवारी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

अलका लांबा गुरुवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नंदिता हुड्डा को पदभार ग्रहण कराने के लिए कांग्रेस भवन आई राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने आगे सवाल किया कि पिछले 10 साल में यहां का सांसद किरण खेर ने क्या काम किया।

काम नहीं करने के कारण उनकी टिकट काट दी गई? अलका लांबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी और मीनाक्षी लेखी को क्यों मार्गदर्शन मंडल में भेज दिया गया।

भाजपा की ओर से दावा किया गया कि डा.हर्षवर्धन ने कोविड में अच्छा काम किया था फिर वे क्यों घर बिठा दिए गए।

चंडीगढ़ कांग्रेस में नाराजगी से जुड़े सवाल और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एक कैडर के गायब होने के सवाल पर उनका कहना था कि हमारा कांग्रेस परिवार एक है।

आप जब घर में होते हैं तो क्या आप को गुस्सा नहीं आता है? यह देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, हम सब एक हैं।