*फागुन के महीने में पूजा-पाठ करने से घर में धन व वैभव का आगमन होता है- बजरंग गर्ग

*फाग का पवित्र त्यौहार देशवासी रंगो, फुलौं व गीतों के साथ नाचते-गाते हुए मनाते हैं- बजरंग गर्ग

*हम सबको आपसी भेदभाव भूलकर देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए- बजरंग‌ गर्ग

*भारत देश की तरक्की में मुख्य भूमिका कांग्रेस पार्टी की रही है- बजरंग गर्ग

*कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेता व वीरों ने देश की आजादी में अपनी जान की कुर्बानी दी है- बजरंग गर्ग

हिसार26.03.24- कांग्रेस भवन में भव्य फाग होली समारोह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग के नेतृत्व में बड़ा धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और फाग पर रंग व फूलों की होली के साथ-साथ कलाकारों ने होली व देशभक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि फागुन के महीने में पूजा-पाठ करने से घर में धन व वैभव का आगमन होता है। होली रंगों व खुशियों भरा त्यौहार है जिसे पूरे देश में रंगो, फुलों व गीत-संगीतों के साथ नाचते-गाते हुए मनाया जाता हैं। होली का त्योहार देश व प्रदेशवासियों को आपसी भाईचारे का संदेश देता है। हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर व आपसी भेदभाव को भूलकर देश की तरक्की व विकास के लिए कार्य करना चाहिए। देश की तरक्की व विकास में मुख्य भूमिका कांग्रेस पार्टी की रही है। यहां तक की कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेता व वीरों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। भारत वह देश है जहां पर हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई एक छत के नीचे आपसी भाईचारे से रह रहे हैं। हर समाज का धर्म एकजुट होकर आपसी भाईचारे से रहने का संदेश देता है। जो लोग भाईचारा खराब करने के लिए जात-पात का जहर घोलते हैं हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसी ताकते देश में नुकसान कर रही है। ऐसे लोगों से हमें मिलजुल कर निपटाने की जरूरत है।

इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला संतोष जून,शहरी ज़िला अध्यक्ष महिला स्नेहलता निंबल, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमला सहरावत, प्रदेश प्रवक्ता हनुमान वर्मा,वरिष्ठ नेता छत्रपाल सोनी, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता,अजय जाखड गगन खेड़ी, दलजीत पंघाल, ग्रामीण उपाध्यक्ष कमलेश स्योराण, आप पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ सी पी गुप्ता, संजय सातरोडिया, जिला प्रधान दलबीर किरमारा, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिवाच, राजेश मुंढ़ई, जिला सचिव आप पार्टी कमल सोलंकी, वी आई शर्मा, सीताराम लोट,सुनील शर्मा, जगदीश तायल, गंगाधर बंसल, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश बजाज,रत्न कुमार बडगुज्जर, हल्का अध्यक्ष महिला मनीषा दहिया, किसान नेता बलराज मलिक, रणधीर सिंह बामल, निरंजन गोयल, सज्जन अठवाल, दिलावर, वरिष्ठ नेता दलजीत पंघाल, हरिश गोयंका, सुरेश वाल्मिकी, सतीश सहरावत जोली, नवदीप लाग्यान, अंकित शर्मा, सुरेश सिंगला मय्यड़ आदि नेता भारी संख्या में मौजूद थे।