*प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने व ईडी, सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया

*भाजपा सरकार द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना निंदनीय है- बजरंग गर्ग

*भाजपा सरकार चुनी हुई सरकार, विधायक व सांसदों को तोड़ने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है- बजरंग गर्ग

*भाजपा सरकार जनता के हित में काम करने की बजाएं विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने में लगी हुई है- बजरंग गर्ग

*भाजपा सरकार से देश व प्रदेश की जनता दुखी है और मुक्ति चाहती है- बजरंग गर्ग

*देश व प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से केंद्र में प्रदेश में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी- बजरंग गर्ग

हिसार, 22.03.24-- भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी, सीबीआई व सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने व भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया व भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। यहां तक कि भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज कर के देश की सबसे बड़ी पार्टी को कमजोर करने की नाकाम कोशिश में लगी हुई है। इससे साफ सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है। भाजपा सरकार चुनी हुई सरकार को तोड़ने, विधायक, सांसद व चुने हुए पार्षदों को तोड़ने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। यहां तक की जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को तोड़ने के लिए उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। जिसके कारण देश व प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी चंदे के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों से करोड़ों-अरबों रुपए का चंदा वसूलने का काम किया है‌। यहां तक की कोरोना के समय जनता मर रही थी मगर भाजपा सरकार ने कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से करोड़ों रुपए चंदा ले रही थी। इतना ही नहीं गोमांस बेचने वाले व्यापारी से भी भारतीय जनता पार्टी ने चंदा वसूलने का काम किया है और भाजपा ने करोड़ों-अरबों रुपए अपने बैंक खाते में जमा कर लिए हैं। लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के खातों पर से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है ताकि कांग्रेस पार्टी पैसे की कमी के कारण बराबरी में मजबूती के साथ चुनाव ना लड़ सके। भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी के खातों को नहीं बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज करने का काम किया है जिसकी जितनी निंदा की जाए थोड़ी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जो भी विपक्षी नेता जनता के हित में आवाज उठाता है उसको भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके उनके खिलाफ झूठी कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार जनता के हित में काम करने की बजाएं पूरी तरह से विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने में लगी हुई है। जबकि भाजपा सरकार से देश व प्रदेश का हर नागरिक दुखी है और इस सरकार से मुक्ति चाहता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जनता के सहयोग से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और भारी बहुमत से 2024 हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश, पूर्व विधायक नरेश शेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयत, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रपाल सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संतोष जून,शहरी जिला अध्यक्ष स्नेहलता निंबल, पूर्व जिला महासचिव जय सिंह पाली हांसी, प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिहाग, हनुमान वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह रानोलिया, पूर्व चेयरमैन तेलूराम जांगड़ा,पूर्व चेयरमैन सुखबीर डुडी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज राठी, युवा ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण सत्येंद्र साहरण, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टांक माही, कृष्णा दुग्गल, केला पति राहिवाल, कृष्णा खुंडिया, निर्मल राज, मनीषा दहिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर गुप्ता, बीर सिंह ख्यालिया, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, चंद्रभान काजला, ईश्वर मोर, जे पी ज्याणी, राजेश कुमार मुंढ़ाई, कमलेश श्योराण, अजय जाखड़ गगन खेड़ी, दर्शन सोढ़ी, कृष्ण सोरखी, प्रदीप बुरा, कुलवंत मोर ,सोनू लंकेश, संदीप न्योली ,रतन कुमार बडगुजर, कुलबीर बामल , सत्यावन मलिक उमरा,अजीत गढ़ी, कृष्ण मलिक, संतोष राठौड़, विमला चौहान, एडवोकेट अनुज पानु, दलजीत पंघाल, सतीश सहरावत, कृष्णा खुंडिया, निर्मल राज, बान्दर लितानी, सत्यवान नंबरदार, डा बढ़ेवा कृष्ण सोरखी, ओम प्रकाश छान, उमेद चाहर, रमेश गोदारा, विक्की पुनिया, रमेश चाहर, रमेश गोदारा, मदन वर्मा, चंद्र चमारखेड़ा,प्रदीप बुरा, सोनू सिसाय, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, नरेश मलिक, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हरियाणा नरेश मलिक, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप सिहाग, सत्यवान मलिक उमरा, बलजीत विकी, मनजीत सूर्य नगर, जयवीर पंघाल शिव कॉलोनी, राम मेहर सिहाग, रामबीर शौचल, अवतार सिंह भाटी, राकेश कुलेरी,नरेश मलिक टीम महेंद्र सिंह आदि कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।