चण्डीगढ़, 22.03.26- : श्री राम मंदिर-47 में नवरात्रों व श्री राम नवमी के अवसर पर श्री रामचरित मानस कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 26 मार्च तक चलेगी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कथा से पूर्व कथा वाचक आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा की अगुआई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें संस्था के अध्यक्ष आरके सूद, महासचिव आरडी नारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके छाबड़ा व अन्य पदाधिकारी अशोक शर्मा, वीके ठाकुर, वीके गुप्ता, प्रदीप शर्मा, आरपी शर्मा, सुरेश कुमार व हुकुम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

उन्होंने आगे बताया कि 23 एवं 24 मार्च को सुबह साढ़े 4 बजे से प्रभातफेरियां भी निकाली जाएंगी। आज की कथा में आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस का पाठ कर यदि प्रभु के आदर्श चरित्र को जीवन में अपनाया जाए, तो व्यक्ति को कभी दुख नहीं होगा।