चण्डीगढ़-11.02.26- : ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा करवाई जा रही शिव महापुराण कथा का आज तीसरा दिन था। यह कथा मेला ग्राउंड सेक्टर 34 में आयोजित की जा रही है। कथा वाचक चित्र विचित्र जी महाराज ने आज कथा में गुरु के महत्व के बारे में बखान करते हुए बताया कि गुरु का महत्व हमारे जीवन में भगवान जैसा है। और यह समझना चाहिए कि हमें गुरु के रूप में गोविंद ही मिले हैं।
इसीलिए गुरुजनों की सेवा का भाव प्रधान होना चाहिए। चंडीगढ़ नव नियुक्त मेयर सौरव जोशी ने आज कथा में शिरकत की उनके साथ भाजपा नेता अरुण सूद ने भी कथा का आनंद लिया। संस्था के पदाधिकारी हनी गुलाटी ने बताया कि यह कथा 14 फरवरी तक चलेगी तथा 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा।।