हिसार, 08.02.26-- श्री प्रयाग गि‌री शिवालय ट्रस्ट द्वारा श्रीमद् भागवत की कथा के शुभारंभ पर आज पूजा-पाठ, भव्य कलश यात्रा, भजन मंडली व शोभा यात्रा शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिला व धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पड़ाव चौक, गोविंदगढ़ बाजार, आर्य बाजार, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मैन बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, देहली गेट, बागड़ियां मंदिर से शिवालय मंदिर ट्रस्ट तक गाजे-बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में प्रमुख झांकियां भगवान राधा-कृष्ण जी, भगवान गणेश जी, शिवभोले जी, विष्णु जी का विराट रूप व अन्य विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा में धर्म प्रेमी सड़कों पर नाचते-गाते हुए जा रहे थे। शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने उपस्थित धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवालय ट्रस्ट में आज से 14 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत की कथा महामंडलेश्वर संत शिरोमणि साध्वी करूणागिरि जी की मुखारविंद द्वारा की जाएगी। शिवालय मंदिर प्राचीन मंदिर है जो 250 साल पुराना है। शिवालय ट्रस्ट के साथ जनता की आस्था जुडी हुई है। जहां हजारों लोग दर्शन के लिए आते है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर में हर देवी-देवताओं के त्योहार पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को हवन-पूजन व विशाल भंडारे का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर नारायण दास बंसल, रमेश लोहिया, सुरेंद्र सिंगला, सतेंद्र गोयल, ओमप्रकाश असीजा, जगत नारायण, रमेश तहसीलदार, कृष्ण बागड़ी,भीम महाजन, गुलशन महाजन, सत्यपाल अग्रवाल, राम अवतार सिंगला, राजेंद्र बंसल, डॉक्टर के.के. वर्मा, वीरभान बंसल, नरेंद्र गर्ग, निरंजन गोयल, मांगेराम रालवासिया, सत्यपाल असीजा, मनोहर लाल नागरू, श्रीमती अंगूरी देवी, श्रीमती ऊषा गर्ग, श्रीमती अनिता गर्ग, राजेश शर्मा, सुरेश सिंगला, डॉक्टर सुनील शर्मा, मनीष कुमार, अनिल बंसल, जगराम आदि धर्म प्रेमी भारी संख्या में मौजूद थे।