चंबा, 10 फरवरी-विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सायं 8 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव सिहुन्ता में रहेगा।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट सिम्मा की ओर से आयोजित होने वाले रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

14 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11:30 बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।