अब 7 तक बंद रहेगी जजरी-भठान-घोड़ी धबीरी सड़क

हमीरपुर 03 फरवरी। बड़सर उपमंडल में जजरी-भठान-घोड़ी धबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात अब 7 फरवरी तक बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जजरी-भठान-घोड़ी धबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए इस सड़क को पहले 31 जनवरी तक बंद किया गया था। लेकिन, इसका कुछ कार्य शेष रहने के कारण अब इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही की पाबंदी 7 फरवरी तक बढ़ाई गई है।
जिलाधीश ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कलवाल से बड़ाग्रां, घोड़ी धबीरी वाया जरल, मंजरू, थौन सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।