6 फरवरी दिसम्बर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का होगा चिकित्सा परीक्षण
बिलासपुर, 3 फरवरीः जिला बिलासपुर में दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आगामी 6 फरवरी (शुक्रवार) को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आयोजन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला मेडिकल डिसएबिलिटी बोर्ड का गठन किया है।

इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह शिविर 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक आयोजित किया…

===========================================

सजावट एवं टेंट व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित
बिलासपुर, 3 फरवरी: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास, बिलासपुर द्वारा आगामी महाशिवरात्री पर्व का आयोजन 06 फरवरी से 16 फरवरी तक मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर की सजावट एवं टेंट संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए इच्छुक सेवाप्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
न्यास के अनुसार, आयोजन के दौरान टेंट व्यवस्था के अंतर्गत 60 गद्दे, 10 टेबल, कथा मंच, गलीचे, चादरें तथा 40 कुर्सियों की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर से एनएच चैक तक लाइट लड़ी लगाने का कार्य, मंदिर के भीतर फूलों एवं गुब्बारों से सजावट तथा भंडारे के दिन हॉल में मैटिंग व चटाईयों की व्यवस्था भी शामिल है।
इच्छुक व्यक्ति 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक सीलबंद लिफाफे में अपनी निविदा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार, मंदिर न्यास श्री लक्ष्म

==============================================

महाशिवरात्री पर्व की व्यवस्थाओं हेतु निविदाएं आमंत्रित
बिलासपुर, 3 फरवरी: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास, बिलासपुर (हि.प्र.) द्वारा आगामी महाशिवरात्री पर्व का आयोजन 06 फरवरी से 16 फरवरी तक मंदिर परिसर में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु इच्छुक सेवाप्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
मंदिर न्यास के अनुसार, समारोह के दौरान 11 दिनों तक साउंड व अनाउंसमेंट की व्यवस्था, शोभायात्रा में साउंड सिस्टम की सुविधा, शोभायात्रा के लिए पांच ट्रैक्टर, भंडारे के दिन बोटी व 20 क्विंटल बालन, तीन गैस सिलेंडर, शोभायात्रा में भाग लेने के लिए पांच ढोल वादक, 4 हजार पत्तल, 4 हजार गिलास, 4 हजार ढूने (कटोरी), सफाई के लिए लेबर आदि की व्यवस्था की जानी है।
===================================================
महाशिवरात्री पर्व के आयोजन के लिए निविदाएं आमंत्रित
बिलासपुर, 03 फरवरी: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास बिलासपुर द्वारा महाशिवरात्री पर्व का आयोजन 06 फरवरी से 16 फरवरी तक मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
मंदिर न्यास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आयोजन के दौरान पांच पंडितों के लिए 11 दिनों के लिए फलाहार, दूध एवं रात्रि भोजन आदि शामिल है।
इच्छुक व्यक्ति 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक सीलबंद लिफाफे में अपनी निविदा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार, मंदिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण बिलासपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे खोली जाएंगी।
निविदा शर्तों के अनुसार कोई भी बोलीदाता 31 हजार रुपये से अधिक की बोली नहीं लगा सकता, तथा बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व 15 सौ रुपये की धरोहर राशि नगद रूप में सहायक मंदिर न्यास के समक्ष जमा करवाना अनिवार्य होगा।
मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधोहस्ताक्षरी को बिना कारण बताए किसी भी निविदा को रद्द करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

===================================

बिलासपुर शहर के आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बिलासपुर 3 फरवरी: सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-2 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 फरवरी को बिजली के नए पोल लगाने, गो-स्विच बदलने तथा पेडों की कांट-छांट व बिजली की लाइनों की आवश्यक मुरम्मत के चलते डियारा अनुभाग के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर के डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र हनुमान मंदिर, बालमिकि मोहल्ला, जंजघर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

======================================================

एसडीएम कार्यालय झंडुता का लिपिक गौरव भारद्वाज निलंबित
बिलासपुर, 3 फरवरी: निदेशक, भूमि अभिलेख हिमाचल प्रदेश, शिमला-9 ने जिला बिलासपुर में एसडीएम कार्यालय झंडुता में कार्यरत लिपिक गौरव भारद्वाज जो एक आपराधिक मामले में संलिप्त पाए गए हैं, को निलंबित किया गया है। इस संबंध में उनके विरुद्ध एफआईआर संख्या 07/2026 भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना क्राइम ब्रांच, नई दिल्ली में पंजीकृत की गई है, जो वर्तमान में जांच व पूछताछ के लिए विचारणाधीन है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ने यह भी अवगत कराया गया है कि संबंधित कर्मचारी दिनांक 21 जनवरी, 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।
उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर तथा केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव भारद्वाज लिपिक, कार्यालय उपमंडल दंडाधिकारी (सिविल), झंडूता, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।