चंडीगढ़,21नवंबर।वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पांडे ने ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम के मध्यप्रदेश स्टेट अध्यक्ष का पद स्वीकार किया है। डॉ केशव पांडे अभी मध्यप्रदेश के ग्वालियर महानगर में सांध्य समाचार नाम से दैनिक समाचारपत्र का प्रकाशन और संपादन कर रहे है। डॉ पांडे अनेक राष्ट्रीय हिन्दी और अंग्रेजी दैनिक समाचारपत्रों से संबद्ध रहते हुए कार्य कर चुके है और पत्रकारिता के क्षेत्र को अपने गहरे अनुभव से समृद्ध किया है।

डॉ केशव पांडे पत्रकारिता के साथ साथ एक लंबे अरसे से विभिन्न जीवन क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मानव जीवन के उत्थान में भी अपना योगदान देते आ रहे है।इन क्षेत्रों मेंधार्मिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक,खेल,व्यापार व्यवसाय और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र भी शामिल है।पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं से जुड़े रहकर अपना योगदान देते रहे है।

फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि डॉ केशव पांडे ने भारत में प्रेस की संपूर्ण स्वतंत्रता हासिल करने के लिए शुरू किए जा चुके आंदोलन से जुड़ने का उनका अनुरोध स्वीकार किया है। डॉ केशव पांडे के जुड़ने से आंदोलन मजबूत होगा और अमेरिकी संविधान की तरह भारतीय संविधान में प्रेस की आजादी का अनुच्छेद शामिल कराने के लिए संपूर्ण राष्ट्र को जागृत किया जाएगा।जादौन ने बताया कि आज भारतीय लोकतंत्र का स्वरूप राजनीतिक दलों ने लगभग एक समान आचरण से वोटों के व्यापार बदल दिया है। आम मतदाता के समक्ष पर्दे के पीछे के खेल का खुलासा नहीं हो पाता क्योंकि प्रेस को नियंत्रित कर लिया जाता है। प्रेस को संपूर्ण आजादी संविधान में स्पष्ट प्रावधान से ही हासिल हो सकती है।अभी भारतीय प्रेस आम आदमी को मिली अभिव्यक्ति की आजादी के साधारण प्रावधान के तहत काम कर रही है।