भाजपा सरकार किसान, आढ़ती व मजदूर विरोधी सरकार है- बजरंग गर्ग

भाजपा सरकार जनता के वोटो से नहीं वोट चोरी से सरकार बनी है- बजरंग गर्ग

भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है- बजरंग गर्ग

देश में ऐसी कोई विपक्षी पार्टी नहीं है जिन पर सरकार ने झूठे मुकदमे दर्ज ना किए हुए हैं- बजरंग गर्ग

भाजपा सरकार वोट चोर, विधायक, राज्यसभा सदस्य व चलती सरकार चोरी की सरकार है- बजरंग गर्ग

भारतीय जनता पार्टी ने धन व बल से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में चलती सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई है- बजरंग गर्ग

हिसार, 16.11.26-- कांग्रेस पार्टी का चौपाल कार्यक्रम गांव भोटाला जटान, थुराना में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, कर्मचारी, मजदूर, व्यापारी व‌ हर वर्ग का नागरिक दुखी है। किसान को अपनी फसल के पूरे भाव तक नहीं मिलते हैं। किसान अपनी फसल को बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2024 में घोषणा की थी धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीद करेंगे मगर सरकार धान 2461 रूपए एमएसपी पर भी सरकारी खरीद नहीं कर रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने एक भी दाना बाजरा व मूंग की खरीद एमएसपी पर नहीं की है। किसानों ने मजबूरी में बाजरा 800 रुपए से लेकर 1100 रुपए प्रति क्विंटल तक एमएसपी से कम में बेचा इसी प्रकार किसानों ने मूंग एमएसपी से 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक बेचकर भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा सरकार जनता के वोटो से नहीं वोट चोरी से सरकार बनी है। भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है। देश में ऐसी कोई विपक्षी पार्टी नहीं है जिन पर सरकार ने झूठे मुकदमे दर्ज ना किए हुए हैं। भाजपा सरकार वोट चोर, विधायक, राज्यसभा सदस्य व चलती सरकार चोरी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी ने धन व बल से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में चलती सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई है। जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक देश भर में कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेलु राम जांगड़ा, राहुल मक्कड़, सुमन शर्मा, किरण मलिक, मनोज राठी, पवन गोयल ,राजेश कासनिया, कमलेश रंगा, अशोक मलिक, कृष्ण सोरखी, सुरेश कमांडो, अजय बेरवाल, जयवीर सियाग, नरेश अटवाल, सुभाष चावला, महिपाल सौरखी, रणधीर सिंह बामल, रामनिवास कौशिक, दयापाल मंडोया, बालदेव, दीपक जांगड़ा, सतबीर, नरेंद्र पानू, अमरजीत पानू आदि नेता व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।