चण्डीगढ़, 15.11.26- : आर्य समाज सेक्टर-7बी की ओर से 68वाँ वार्षिक उत्सव 19 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। आर्य समाज के प्रधान डॉ. रवीन्द्र तलवाड़ ने बताया कि चार दिवसीय इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन यज्ञ, भजन, वैदिक प्रवचन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव का उद्देश्य वैदिक संस्कृति, आर्य समाज के सिद्धांतों और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।
प्रचार मंत्री डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार, 22 नवंबर को वार्षिक उत्सव का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक यज्ञ, भजन एवं आशीर्वचन होंगे। इसके पश्चात प्रातः 9:00 से 9:30 बजे तक विद्वानों एवं यजमानों के लिए प्रातराश की व्यवस्था रहेगी। 9:31 से 10:30 बजे तक पं. अभिषेक आर्य भजन प्रस्तुत करेंगे। प्रातः 10:31 से 11:00 बजे तक विद्वानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 11:00 से 11:30 बजे तक के.वी. डी.ए.वी. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:31 से 11:40 बजे तक आर्य समाज के मंत्री वार्षिक विवरण प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 11:41 से दोपहर 12:00 बजे तक प्राचार्या इंद्रा शर्मा (दिल्ली) का व्याख्यान होगा। दोपहर 12:01 से 12:40 बजे तक पं. अभिषेक आर्य भजन प्रस्तुत करेंगे तथा 12:41 से 1:30 बजे तक आचार्य रणवीर शास्त्री वैदिक प्रवचन देंगे। दोपहर 1:31 बजे प्रधान डॉ. रवीन्द्र तलवाड़ धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात 1:35 बजे से शांति पाठ एवं ऋषि लंगर का आयोजन होगा। आर्य समाज के सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस वार्षिक उत्सव में सपरिवार शामिल होकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।