चण्डीगढ़, 15.11.26- : विद्या भारती, पंजाब के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ विभाग द्वारा शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 40-डी में आयोजित दो दिवसीय बाल शिविर का 15 नवम्बर को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। चंडीगढ़ विभाग के 12 विद्यालयों से 355 विद्यार्थियों, 38 आचार्यों एवं 11 प्रधानाचार्यों ने इस बाल शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव (उपनिदेशक शिक्षा विभाग जो वर्तमान में विद्या भारती के साथ कार्यरत हैं), विभाग सचिव ब्याला, प्रबंध समिति सदस्य निकुंज एवं अग्रवाल, धीरू ठाकुर (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पालमपुर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत) उपस्थित रहे।

बाल शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह खिमटा एवं निर्णायकों एवं विद्यालय के सभी आचार्य दीदियों के सहयोग से इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

14 एवं 15 नवम्बर को आयोजित इस शिविर में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान एकात्मकता स्रोत, शबद गायन, अभिनय गीत, भाषण, योग पिरामिड, सूर्य नमस्कार, रस्सी कूद, रंगोली, नारा लेखन, मौलिक लेखन एवं कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

शिविर के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह खिमटा ने सभी विजेताओं को ट्राफियों और प्रमाण पत्र तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शुभकामनाएँ देते हुए उन सभी के उत्साह एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने सभी आचार्य - दीदियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।