चण्डीगढ़, 14.11.26 : श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के प्रति श्रद्धा एवं सेवा भाव को समर्पित बाबा बालक नाथ जी सेवा मंडल की ओर से 14 एवं 15 नवंबर को पीजीआई, चंडीगढ़ में छठा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति की पहचान मानी जाने वाली हिमाचली धाम तैयार कर परोसी जा रही है।

इस धार्मिक आयोजन में बाबा बालक नाथ जी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल की ओर से श्रद्धापूर्वक भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। हिमाचली धाम के आयोजन के माध्यम से मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य में विजय शर्मा, जय करण, राजीव शर्मा, अजय कुमार, अमित त्रिपाठी, दीपक शर्मा एवं आयुष्मान शर्मा सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सभी सदस्य मिलकर भंडारे की तैयारियों से लेकर श्रद्धालुओं को हिमाचली धाम परोसने तक की व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं।

बाबा बालक नाथ जी सेवा मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का इस छठा वार्षिक भंडारे में स्वागत किया गया है। मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।