हमीरपुर 12 नवंबर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में 30 दिन के निशुल्क टेलरिंग कोर्स का नया बैच आरंभ हो गया है। संस्थान के निदेशक अजय कतना ने बताया कि अगर 18 से 50 वर्ष तक की कोई भी ग्रामीण महिला या पुरुष इस बैच में शामिल होना चाहते हैं तो वे 14 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 30 दिन के कोर्स के दौरान रहने, खाने और अन्य सभी खर्चे संस्थान द्वारा ही वहन किए जाएंगे। निदेशक ने बताया कि इस कोर्स में जिला हमीरपुर के अलावा साथ लगते अन्य जिलों के उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं।